HomeUttarakhandNainitalऐतिहासिक भीमताल नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिए जाने की दरकार

ऐतिहासिक भीमताल नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिए जाने की दरकार

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/भीमताल।

📎 1972 में हुआ था गठन, 05 साल पूर्व परिसीमन

📎 बृजवासी ने सीडीओ के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/भीमताल। वर्ष 1972 में गठिन भीमताल नगर पंचायत को पालिका का लिखित में दर्जा दिए जाने की दरकार है। नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी लंबे समय से इस मुद्दे को उठाते आये हैं। बावजूद इसके, उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। आज उन्होंने सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बृजवासी ने जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भिजवाया। जिसमें उन्होंने कहा कि भीमताल नगर पंचायत का गठन सन 1972 में हुआ था। 50 वर्ष पूर्व सरकार ने भीमताल नगर पंचायत का परिसीमन कर आस-पास के कई गांवों को नगर में मिला लिया। जिसके बाद वॉर्ड 7 से बढ़कर 9 हो गए, किंतु नए वार्डों के लिए बजट एवं कर्मचारियों की कमी के कारण इन वार्डो के विकास कार्यों के लिए योजना तक तैयार नहीं हो पा रही है।

नगर प्रशासन के लिए भी नए वार्डोंं की व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। जिससे नवनिर्वाचित वार्डों की जनता काफी परेशान है। बृजवासी ने बताया कि नगर क्षेत्र की मुख्य परेशानी को देखते हुए उन्होंने पूर्व में भी पालिका का दर्जा लागू करने के लिए तमाम लोगों को पत्र भेजे थे। समय-समय पर उत्तराखंड शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कैबिनेट मंत्रियों, शहरी विकास सचिव, सांसद, विधायक एवं जिला प्रशासन को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके बाजवूद मांग पूरी नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की जनसंख्या पालिका के मानकों के मुताबिक सही है। जिसके आधार पर ही सरकार के द्वारा परिसीमन किया गया था, लेकिन पालिका का दर्जा लिखित तौर पर न दिए जाने से नये वॉर्ड शहरी विकास योजना से कोसों दूर है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से तत्काल नगर पंचायत भीमताल को लिखित रूप में पालिका का दर्जा दिए जाने कि मांग की।

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments