HomeBreaking Newsसीएचसी गरमपानी में चिकित्सा कर्मी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

सीएचसी गरमपानी में चिकित्सा कर्मी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी (CHC Garampani) में आज एक चिकित्सा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद आम जनता के बीच हड़कंप मचा है। चूंकि हेल्थ सेंटर में रोजाना काफी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इस दौरान काफी लोग स्वास्थ्य कर्मचारी के संपर्क में आये होंगे, ऐसी संभावना है।

ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि गरमपानी क्षेत्र में काफी समय से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। सीएचसी गरमपानी में स्वास्थ्य महकमा न केवल नियमित जांच कर रहा है, बल्कि आम जनता को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इस बीच आज सीएचसी में कार्यरत एक चिकित्सा कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद फिलहाल उन्हें आइसोलेटेड कर दिया गया है। इधर चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आम जनता को स्वयं जागरूक होना चाहिए। उन्होंने आम जनता से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेवजह नहीं घूमने तथा अनिवार्य रूप से मॉस्क का प्रयोग करने को कहा है।

Click to read 👉 बोले ग्रामीण, ”बहुत हुआ रोड नहीं तो वोट नहीं”

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments