HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: छोटी दुकानों पर निगम ने नजर डाली, तो देवभूमि व्यापार मंडल...

अल्मोड़ा: छोटी दुकानों पर निगम ने नजर डाली, तो देवभूमि व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा

► नगर निगम के मेयर को सौंपा, बोले- ‘अन्याय किया, तो सड़कों पर उतरेंगे’

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा नगर स्थित लाला बाजार सब्जी मंडी के छोटे दुकानदारों के दुकानों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से यहां व्यापारियों में आक्रोश उभर आया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल, अल्मोड़ा ने निगम के इस निर्णय को व्यापारियों के साथ अन्याय बताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन का कहना है कि नगर निगम छोटी दुकानों नजर डाल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है‌।
सड़कों पर उतरने की धमकी दी

व्यापार मण्डल का आरोप है कि पिछले 20 से 40 वर्षों से ये छोटे व्यापारी अपनी आजीविका के लिए छोटी-छोटी दुकानें चला रहे हैं और नियमित रूप से नगर निगम को किराया भी दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी दुकानों की टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने इस निर्णय को ‘तुगलकी फरमान’ करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने यह प्रक्रिया वापस नहीं ली, तो वे व्यापारियों को एकजुट कर सड़कों पर उतरने और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
इतने लोग पहुंचे ज्ञापन सौंपने

ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, नगर महासचिव दीप चन्द्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मन्नू गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जय प्रकाश पाण्डे, अमन टकवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए.के. सिकंदर पवार, निकेश उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments