HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: SSJ विश्वविद्यालय ने नए भवन से भरी नई उड़ान

अल्मोड़ा: SSJ विश्वविद्यालय ने नए भवन से भरी नई उड़ान

► सोबन सिंह जीना विवि नये प्रशासनिक भवन में शिफ्ट, शुक्रवार से कामकाज शुरू

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अब अपने नवीन प्रशासनिक भवन में शिफ्ट हो गया है, जहां शुक्रवार से आधिकारिक कामकाज शुरू हो गए हैं। अब नये भवन से नई उड़ान के संकल्प के साथ कार्य आरंभ कर दिए हैं।

मालूम हो कि लोअर माल रोड के समीप विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हुआ है। करोड़ों की लागत से तैयार इस भवन का लोकार्पण हाल ही में मुख्यमंत्री ने किया था। अब विश्वविद्यालय इस नवीन प्रशासनिक भवन से कामकाज शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मान्यता, कार्मिक, सामान्य, वित्त, परीक्षा आदि अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ महादेवी वर्मा सृजन पीठ के पूर्व निदेशक प्रो. देवसिंह पोखरिया, पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. एसए हामिद और ग्रीन हिल्स की निदेशक डॉ. वसुधा पंत ने कुलपति प्रो. बिष्ट से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रो. देवसिंह पोखरिया ने साहित्य अकादमी की गतिविधियों, प्रो. एसए हामिद ने शैक्षिक गतिविधियों और डॉ. वसुधा पंत ने अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल से संबंधित जानकारियों से कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments