HomeUttarakhandAlmoraअंदेशा: 'डॉक्टरों के तबादलों से बीमार हो सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था'

अंदेशा: ‘डॉक्टरों के तबादलों से बीमार हो सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था’

► अल्मोड़ा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जताई चिंता
► सीएमओं को भेजा ज्ञापन, कहा- बिना रिप्लेसमेंट रिलीव न करें डॉक्टर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वर्तमान समय में ​चिकित्साधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सों के बंपर तबादलों से स्वास्थ्य सेवाओं में विपरीत असर पड़ने का अंदेशा है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था को प्रभावित होने से रोकने के लिए तबादलों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। यह कहना है कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा का। एसोसिएशन ने इस आशय का ज्ञापन सीएमओ को भेजा है और बिना प्रतिस्थानी के स्थानांतरित चिकित्सकों को कार्यमुक्त नहीं किए जाने का अनुरोध किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं में विपरीत असर का अंदेशा

ज्ञापन में एसोसिएशन ने चिंता प्रकट करते हुए कहा गया है कि जिला चिकित्सालय से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और एकमात्र फिजिशियन का एक साथ तबादला कर दिया गया है। इन चिकित्सकों की कार्यप्रणाली से मरीजों को इलाज में राहत मिल रही है। ऐसे में उनके तबादलों से स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ सकता है। इससे महज ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहरों के मरीजों को भी उपचार के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अल्मोड़ा में अभी तक कई रोगियों को जनरल सर्जन द्वारा जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की आसान सुविधा दी जा रही थी। अब अंदेशा है कि जरूरतमंद मरीजों को फिर हल्द्वानी का रूख करना पड़ेगा। ऐसे में सड़कों की खराब दशा व जाम की हालातों के कारण गंभीर हालात वाले मरीज रास्ते में दम तोड़ सकते हैं। एसोसिएशन का कहना है कि स्थानांतरित चिकित्सक व्यवहार व कार्यकुशलता के साथ समर्पित भाव से सेवा दे रहे हैं, लेकिन स्थानांतरण से व्यवस्था में खलल पड़ने की संभावना है।
प्रतिस्थानी के बगैर कार्यमुक्त न किए जाएं

यह भी स्मरण कराया है कि ज्यादातर ऐसे चिकित्सक स्थानांतरित कर दिए गए, जिन्हें इस कार्य स्थल पर कार्य करते हुए काफी लंबा समय भी नहीं हुआ है। संगठन ने कहा है कि सरकार सदैव गुणवत्ता युक्त चिकित्सा व्यवस्था की पक्षधर रही है और इस व्यवस्था को बरकरार रखा जाए, ताकि शहर एवं दूरस्थ इलाकों की जनता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। ज्ञापन में अनुरोध किया है कि जब तक प्रतिस्थानी चिकित्सक जिले में नहीं आ जाते, तब तक किसी भी चिकित्सक को कार्य मुक्त नहीं किया जाए। यह ज्ञापन रेडक्रॉस के चेयरमेन और एसोसिएशन के अध्यक्ष बहादुर सिंह मनकोटी व अन्य सदस्यों ने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments