HomeUttarakhandAlmoraAlmora : अनचाहे हादसों को दावत दे रहा हाईवे का यह पुल,...

Almora : अनचाहे हादसों को दावत दे रहा हाईवे का यह पुल, बहुत खतरनाक

👉 आए दिन यहां होती हैं दुर्घटनाएं

👉 पुल से सीधे नदी में जा गिरी गाय की मौत, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर एसबीआई कोसी (SBI Kosi) के पास स्थित पुल (डाट) खतरे का सबब बन चुका है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। गत शाम भी यहां से एक गाय नदी में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गइ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से कोसी पुल पर सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, अल्मोड़ा-कोसी-रानीखेत हाईवे (Almora-Kosi-Ranikhet Highway) पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) के पास एक ऐसा घातक पुल है, जहां पर आए दिन हादसे होना आम बात है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां हर हफ्ते कोई ना कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इस स्थान पर कोई एंगल या डिवाइडर नहीं है। जिस कारण अकसर यहां से सीधे नदी में गिरने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय व्यापारी प्रकाश सिंह बिष्ट, लेट सिंह, सूरज आर्या, देवी दत्त जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट व योगेश नेगी आदि

गत शाम यहां पर एक ब्याई हुई गाय नदी सीधे नदी में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नागरिकों का कहना है कि यहां पर कोई सुरक्षा के लिए कोई डिवाइडर नहीं होने के चलते कई लोग पूर्व में यहां से गिर कर चोटिल हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से कई बार मांग करने के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। यहां एक छोटा सा मोड़ है, लेकिन कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। इधर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द कोई कार्यवाही नहीं नहीं की गई तो वह इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं प्रकाश सिंह बिष्ट, लेट सिंह, सूरज आर्या, देवी दत्त जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट व योगेश नेगी ने कहा कि जल्द ही डीएम अल्मोड़ा को इस मामले को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments