सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर परिवहन विभाग ने गरुड़ तहसील के विभिन्न स्थानों में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बारह वाहनों के चालान काटे गए। वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि अधिक किराया वसूला गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने दलबल के साथ गरुड़ के विभिन्न स्थानों में चैकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कोविड 19 के दृष्टिगत वाहनों में 50 प्रतिशत यात्री बैठाने का आदेश जारी किया गया है। कहा कि कोई भी वाहन चालक अधिक किराया वसूल करते पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक किराया लेने वाले वाहन चालकों की जानकारी उनके व्यक्तिगत नंबर पर दी जा सकती है। बताया कि शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर परिवहन विभाग ने 12 वाहनों के चालान किए। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।