HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा-दिनेश

बागेश्वरः कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा-दिनेश

  • कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन का जिला अधिवेशन
  • महेश कुमार अध्यक्ष और लक्ष्मण रावत महामंत्री चुने गए
    सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

    कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कुमाऊँ व गढ़वाल विकास निगम के एकीकरण करने से पहले संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

पर्यटक आवास गृह बागेश्वर में जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हो गया। इस अवसर पर अधिवेशन के मुख्यअतिथि यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊँ व गढ़वाल मंडल निगम के एकीकरण के निर्णय का कर्मचारी स्वागत करते है, लेकिन एकीकरण करने से पहले सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुनना होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से दोनो मंडलों के एकीकरण के साथ वर्षो से संविदाकर्मियों नियमित करना चाहिए। कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण नही करने तक निगमो का एकीकरण नही होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें महेश कुमार को अध्यक्ष, लक्ष्मण रावत को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा गिरीश काण्डपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, सुरेंद्र नेगी कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह सयुक्त सचिव, अनिल चन्द्र पांडेय, अजब सिंह प्रचार मंत्री व मनोज कुमार को संगठन मंत्री चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह गड़िया व संचालन प्रकाश चन्द्र पंत ने किया। इस अवसर पर हरीश मेहरा, इंद्र सिंह, मनोज कुमार, शंकर नेगी, विमल मेहता, कमला पांडेय, जगदीश खाती आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments