HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : छठ पूजा को लेकर शहर में यातायात डायवर्जन, यहां देखें...

हल्द्वानी : छठ पूजा को लेकर शहर में यातायात डायवर्जन, यहां देखें पूरा प्लान

हल्द्वानी| छठ पूजा को लेकर हल्द्वानी शहर में 30 अक्टूबर की सायं 3 बजे से 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक यातायात डायवर्जन रहेगा। जो इस प्रकार हैं…

ADVERTISEMENTSAd Ad

🔹 रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन टीपी नगर तिराहे से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए मंडी, तीनपानी गोलापुल रोड का प्रयोग कर काठगोदाम को जायेंगे।

🔹 रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन टीपी नगर से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जायेंगें।

🔹 हल्द्वानी शहर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन एफटीआई तिराहे से सुशीला तिवारी की तरफ नहीं आयेंगे। यदि कोई भारी वाहन जैसे तेल गैस दूध आदि वाहन आते है तो एफटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर गॉधी इण्टर कॉलेज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जायेंगे।

🔹 हल्द्वानी शहर से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन एफटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर गॉधी इण्टर कॉलेज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जायेंगे।

बैरीयर / वन वे

🔹 फायर स्टेशन तिराहे से किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का राजपैलेस होटल तिराहे की तरफ प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

🔹 कैंसर अस्पताल तिराहे से आने वाले किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का सुशीला तिवारी अस्पताल पार्किंग की तरफ प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments