HomeUttarakhandBageshwarवीडियो वायरल, सनसनी : लाठी डंडों के साथ नगर में खुलेआम घूम...

वीडियो वायरल, सनसनी : लाठी डंडों के साथ नगर में खुलेआम घूम रहे युवक

✒️ कानून व्यवस्था को धत्ता बता रहा है वीडियो

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS

जनपद में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लगभग दो दर्जन युवा लाठी डंडों के साथ रात में नगर में घूम रहे हैं, कुछ युवा नशे में भी धुत्त दिख रहे हैं जबकि इसमें कुछ किशोर भी हैं। यह वीडियो रामलीला के दौरान का माना जा रहा है।

जनपद में कई लोगों द्वारा इन दिनों एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें कुछ युवा सरयू तट में हाथों में लाठी डंडे लेकर घूम रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी पर हमले के लिए उसकी तलाश कर रहे हैं। युवाओं के झुंड को एक युवक कुछ दिशा निर्देश देते हुए एक ओर चलने का इशारा करता है उसके इशारे पर अन्य युवा भी लाठी-डंडे लेकर उसी दिशा में जा रहे हैं। इस वीडियो को लोग एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं।

लोग जनपद की कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहते सुने जा रहे हैं कि पुलिस का अपराधियों को कोई भय नहीं है और विपक्षी दल इसके लिए प्रदेश की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका आरोप है कि अपराधियों को कुछ जनप्रतिनिधियों का भी संरक्षण प्राप्त है तथा युवा व किशोर गलत दिशा की ओर जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई जांच पड़ताल व कार्रवाई न किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments