अल्मोड़ाः जागेश्वर विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने में जुटें भाजपा कार्यकर्ता
पनुवानौला/जागेश्वर। भाजपा की जागेश्वर विधानसभा स्तरीय बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर बूथ स्तर पर भाजपा को इतना मजबूत बनाएं कि जागेश्वर विधानसभा में आने वाला चुनाव भाजपा के पक्ष में रहे।
आरतोला में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने ई-बुक बूथ बनाने व बूथ कार्यकारणी को पुनः सशक्त करने, मतदाताओं को जोड़ने संबंधी दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चैधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करके बूथों को मजबूत बनाएं, ताकि आगाीम चुनाव के लिए हर बूथ पर जीत निश्चित हो। उन्होंने अपना बूथ सबसे मजबूत वाली कार्य प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। आशा व्यक्त की जागेश्वर विधानसभा में अगला भाजपा के पक्ष में हो। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि रौतेला तथा संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष पाण्डे ने भी संबोधित किया। बैठक में धौलादेवी मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, धर्म जागरण समन्वय विभाग कुमाऊं संयोजक पंडित हेमंत भट्ट, दन्या मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष संजय डालाकाटी, मंडल महामंत्री भुवन तिवारी, केशर सिंह, लक्ष्मण डसीला, डीके जोशी, मदन बिष्ट, महेन्द्र सिंह मेहरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद, मनोज पंत व त्रिलोक रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष लंमगड़ा आदि उपस्थित थे।