HomeUttarakhandBageshwarबंद कमरे में लड़कियों के साथ हरकत, सीएम ने लिया संज्ञान, आज...

बंद कमरे में लड़कियों के साथ हरकत, सीएम ने लिया संज्ञान, आज 2 गिरफ्तार

मामले में अब तक हुई 3 गिरफ्तारियां

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बंद कमरे में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट के आरोपितों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही तेज हो गयी। आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने के साथ उन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि पीड़ितों के स्वजनों ने कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पोक्सो एक्ट में यह मामला दर्ज है। आरोपितों की पुलिस तलाश की जुटी है। बता दें कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के ने पुलिस उपाधीक्षक अजय साह को शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को कार चालक, आज दो अन्य दबोचे

जिस पर पुलिस टीम ने सोमवार को ही एक आरोपित व एक बिना नंबर की कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि मंगलवार को पुलिस ने योगेश गढ़िया पुत्र आनंद सिंह गढिया व तनुज गढिया उर्फ तारा सिंह पुत्र कंचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगी हुई है।

ज्ञात रहे कि कपकोट में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। जिसमें लड़कियों को कुछ लड़के पीट रहे थे। गालीगलौच, छेड़छाड़ तथा मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। बेटियों के स्वजन को यह बात पता चली। उन्होंने कपकोट थाने में चार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दी। पुलिस ने धारा 74/115 (2) /352/ 351(2) बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया।

बंद कमरे में लड़कियों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments