HomeUttarakhandBageshwarजिला अस्पताल ने किया हायर सेंटर रेफर, एंबुलेंस में हो गया सुरक्षित...

जिला अस्पताल ने किया हायर सेंटर रेफर, एंबुलेंस में हो गया सुरक्षित प्रसव

ADVERTISEMENTS

मां—बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला अस्पताल से रेफर एक प्रसूता का 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ है। प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हर्षिता थापा पत्नी किशोर थापा को रविवार प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। बच्चा उल्टा होने तथा समय से पहले प्रसव पीड़ा होने के कारण डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन 108 में लेकर उसे हायर सेंटर जाने लगे। जिले से बमुश्किल 10 किमी चले ही थे की प्रसूता को तेज दर्द हो गया। परिजनों ने ईएमटी (Emergency Medical Technician) लक्ष्मण को बताई। उन्होंने दाणोंछीना में एंबुलेंस रोकी और सुरक्षित प्रसव करा दिया। उसके बाद दोनों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों को भर्ती किया गया है।

इधर जिला अस्पताल की डॉक्टर गायत्री पांगती ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर थीं। बच्चा प्रीमैच्योर और उल्टा भी था। दोनों की सुरक्षा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments