HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : नई बस्ती की तरफ जंगल में लग गई भीषण आग

बागेश्वर : नई बस्ती की तरफ जंगल में लग गई भीषण आग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। देर शाम नई बस्ती की तरफ जंगल में आग लग गई। वह आवासीय घरों की तरफ बढ़ने लगी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वन तथा फायर की टीमों ने आग को फैलने से रोक लिया, लेकिन आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जिले के जंगलों में शाम सात बजे बाद आग लग रही है। आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही वन तथा फायर के जवान अलर्ट हो रहे हैं। चंडिका के तरफ नई बस्ती के जंगल में देर शाम आग लग गई। झाड़ियां जलने लगी। आग की लपटें काफी तेज रहीं। वह बस्ती की तरफ आ सकती थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर की टीम अलर्ट हो गई। स्टेशन इंचार्ज गणेश चद्र ने बताया कि चंडिका मंदिर तथा नई बस्ती के बीच जंगल में आग थी। आबादी वाले क्षेत्र में बढ़ने का भय था। मिनी हाई प्रेशर वाटर टेंडर से पानी को पंपिंग कर होज रील पाइप से डालकर, बीटिंग मैथड़ से आग को नियंत्रित किया गया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments