अल्मोड़ा। बैशाक एल.पी. ट्रस्ट ने हरेेले के दिन लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण करने की अपील की है। इस दिन बैशाक एल.पी. भी पौधारोपण करेगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि विविध प्रजातियों के पौधों के लिए वन विभाग से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट समाज में जागरूकता लाने, कला, योग, विज्ञान एवं संस्कृति आदि से संबंधित क्रियाकलापों के लिए प्रतिबद्ध है। हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग है, इसलिए यह अपील की जा रही है, ताकि संस्कृति संरक्षित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।