HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने दी जान, युवक के...

हल्द्वानी : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने दी जान, युवक के खिलाफ मुकदमा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार| ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो से युवती का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि दमुवाढूंगा निवासी एक महिला की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि 6 मार्च को उनकी बेटी ने पंखे से लटक कर जान दे दी। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को रामपुर निवासी अमर सिंह परेशान किया करता था। आरोपी के पास युवती के फोटो और वीडियो थे, जिन्हें वह बार-बार वायरल करने की धमकी दिया करता था।

ब्लैकमेलिंग कर उसने बेटी से एक बाइक फाइनेंस करवा ली, जिसकी किस्त बेटी भर रही थी। आए दिन आरोपी की धमकियों के कारण युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Big News : H3N2 इन्फ्लुएंजा से देश में पहली बार 2 मौतें, अब तक 90 केस

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments