HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, 07 घायल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, 07 घायल

सीएनई रिपोर्टर। मसूरी के निकट हुए एक हादसे में यूपी के पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 07 लोग घायल हो गये। सभी को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के फ़र्रूख़ाबाद से कुछ लोग मसूरी आ रहे थे। पर्यटक स्थल के निकट ही अचानक यह कार हादसे का शिकार हो गई। कार के खाई में गिरने के बाद तमाम लोग मदद को दौड़े। पुलिस को भी सूचित किया गया। मौे पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मसूरी के निकट भट्टा गांव के पास यह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के बाद एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची थी। जिसके बाद लगभग 100 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक बचाव दल पहुंचा। घायलों को मुख्य सड़क तक स्ट्रेचर पर लाया गया। जिसके बाद अस्पताल भेजा गया। हादसे में घायल हुए सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे।

घायलों में नरेश जैन (68 वर्ष) पुत्र प्रेम चन्द जैन, निवासी कायमगंज, फ़र्रूख़ाबाद। अनुभव जैन (28 वर्ष) पुत्र वर्ष नरेश जैन। सुधा जैन (50 वर्ष) पति श्री नरेश जैन, मेघा जैन (28 वर्ष) पति ज्ञामब जैन, देवाक जैन (2 वर्ष) पुत्र ज्ञामब जैन, ज्ञामब जैन (30 वर्ष) पुत्र नरेश जैन तथा कार चालक कमाल खान शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments