HomeUttarakhandAlmoraडेंजर जोन कवारब, सतर्क रहें : लगातार बारिश, पहाड़ से गिर रहे...

डेंजर जोन कवारब, सतर्क रहें : लगातार बारिश, पहाड़ से गिर रहे पत्थर !

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। बीती रात से लगातार चल रही बारिश के चलते डेंजर जोन क्वारब में एक बार फिर मलबा आने की आशंका है। यह सड़क बीती रात से बंद थी, लेकिन सुबह से यहां ट्रेफिक खतरे के बीच चल रहा है। लोनिवि ने जिला प्रशासन से संभावित खतरे को देखते हुए इस सड़क मार्ग को फिलहाल बंद करवाने की सिफारिश की है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत क्वारब के पास शुरू से ही आपदा का खतरा बना हुआ है। बारिश होने पर यहां ​पहाड़ खिसकने और मलबा आने का भय बना रहता है। बीती रात से अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में लगातार बारिश का असर दिख रहा है। यह सड़क मार्ग कभी भी बंद हो सकता है।

अधिशासी अभियंता से हुई वार्ता

क्षेत्रीय संवाददाता के अनुसार बीती रात से यहां सड़क बंद थी, लेकिन अब यातायात चल रहा है। इसके बावजूद पहाड़ से पत्थर लगातार आ रहे हैं। बारिश चल रही है और संभावित खतरे को देखते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक चौधरी से बातचीत हुई। उनका कहना है कि वे जिला प्रशासन अल्मोड़ा को सूचित करेंगे। वे इस सड़क मार्ग को खतरा टलने तक बंद करने की मांग करेंगे। आगे का निर्णय जिला प्रशासन अल्मोड़ा द्वारा ही लिया जायेगा।

डेंजर जोन कवारब, सतर्क रहें
डेंजर जोन कवारब, सतर्क रहें

 

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments