HomeAccidentहल्द्वानी दुखद : तीसरी मंजिल से गिरकर 8 वर्षीय मासूम की मौत,...

हल्द्वानी दुखद : तीसरी मंजिल से गिरकर 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई, बीते शनिवार को पुराना बेचकर नए घर में शिफ्ट होने से पहले मासूम बच्चे की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर बरेली रोड निवासी राजमिस्त्री शानू अपने तीन बच्चों व पत्नी के साथ रहता है। कुछ दिन पहले उसने अपना इंदिरा नगर वाला घर बेचकर गौलापार में नया घर बना लिया था। बीते शनिवार को पूरा परिवार नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। शानू ने सामान निकालने के लिए तीसरी मंजिल की छत पर लगे जाल को खोल दिया था। इस दौरान शानू का 8 वर्षीय बेटा तनवीर वहीं पर खेल रहा था। सभी अपना सामान पैक करने में व्यस्त थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इसी बीच मासूम का खेलते हुए पैर फिसल गया। इससे वह जाल के रास्ते दूसरी मंजिल पर आ गिरा और गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच लाए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तनवीर का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

उत्तराखंड : करन माहरा बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, आर्य नेता प्रतिपक्ष

Uttarakhand : इतना गुस्सा ! कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर ​दी हत्या, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments