HomeAccidentNH पर तेज रफ्तार कार ने अल्मोड़ा के युवक को मारी टक्कर,...

NH पर तेज रफ्तार कार ने अल्मोड़ा के युवक को मारी टक्कर, गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

रोडवेज बस में सवार होकार अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे यात्री को रास्ते में नावली के समीप बस से उतरना बहुत महंगा साबित हो गया। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आज रविवार देर शाम हुआ है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में सवार यह यात्री नावली में कोई सामान देने के लिए बस से बाहर निकला। इसी बीच जौरासी की तरफ से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा—दिल्ली रोडवेज बस में सवार यात्री विनोद सिंह रौतेला (35 साल) पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी विरौज गांव, अल्मोड़ा ने नावली में बस रूकवाई। उसने यहां कोई सामान किसी व्यक्ति को देना था। जैसे ही वह सामान देने के लिए नीचे उतरा तभी सामने से आ रही आईटेन कार ने उसे टक्कर मार दी।

जिसके बाद स्थानीय लोग घायल को सीएचसी गरमपानी ले गये, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सकों के अनुसार विनोद को सिर व पांव में गम्भीर चोटें हैं। उसकी हालत देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments