HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ : प्रशासन की टीम ने रुकवाया नाबालिग का ब्याह

गरुड़ : प्रशासन की टीम ने रुकवाया नाबालिग का ब्याह

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

08 मई को थी लड़की की शादी, पहले ही लग गई भनक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। प्रशासन की टीम ने गरुड़ में नाबालिग की शादी रोक दी है। आठ मई को यह शादी होनी थी। भनक लगने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट दलबल के साथ गांव पहुंच गई। माता-पिता, स्वजन तथा नाबालिग की काउंसलिंग की।

ADVERTISEMENTSAd

रविवार को टीम गरुड़ तहसील के एक गांव गई। जहां नाबालिग के विवाह की तैयारी चल रही थी। जिसमें महिला हेल्प लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पुलिस, 112 तथा राजस्व पुलिस शामिल थी। वन स्टाप सेंटर की षष्टी कांडपाल ने बताया कि जिले में यह 37 वां बाल विवाह होने जा रहा था, जिसे रोका गया है।

बालिका 15 वर्ष एक माह की है। उसकी बारात आठ मई को आनी थी, जिसे रोक दिया गया है। काउंसलिंग भी कराई गई। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत होने वाली सजा तथा दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। बालिका के स्वजन से शपथ पत्र भरवाया गया। जिसके बाद बालिका के स्वजन ने कहा कि वह बालिग होने पर ही पुत्री का विवाह करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments