HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : खाई में गिरी बारात की बोलेरो, 4 की मौत,...

बिग ब्रेकिंग : खाई में गिरी बारात की बोलेरो, 4 की मौत, कई गंभीर

नैनीताल। ओखलकांडा क्षेत्र के कौन्ता—पटरानी मोटर मार्ग पर बारातियों का एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई अन्य घायल हैं।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर आज सोमवार को हुई है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घायलों को 108 एंबुलेंस से भेजा सुशीला तिवारी

सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल 108 एंबुलेंस से भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। बाद में एक अन्य की मौत की भी सूचना आई है। वहीं जो घायल हैं उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर विस्तृत विवरण का इंतजार है। बताया जा रहा है कि यह घटना नैनीताल के खन्स्यु थाना क्षेत्र केओखलकांडा में सोमवार की दोपहर पटरानी के पास हुई है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments