HomeBreaking Newsपर्दाफाश: 654 ग्राम चरस और अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

पर्दाफाश: 654 ग्राम चरस और अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन

नंबर प्लेट छिपाकर स्कूटी से चरस की तस्करी कर रहा आरोपी दबोचा

CNE REPORTER, लालकुआं। कोतवाली लालकुआं की बिंदुखत्ता पुलिस टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक चरस तस्कर और एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 654.10 ग्राम अवैध चरस, एक स्कूटी और 49 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

पकड़े गए पहले आरोपी मनोज सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत, निवासी बुरथिंग बिरथी, थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़ (हाल निवासी महादेव कॉलोनी, आरटीओ रोड, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल) को खैरानी बिंदुखत्ता के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपनी टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी (वाहन संख्या UK04AC6511) की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में रखे हेलमेट के भीतर सफेद पॉलीबैग से 654.10 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 08/20/60 नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

डॉक्टर मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। यह पूरी कार्रवाई मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अमल में लाई गई।

जिम के पास खाली प्लॉट से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

दूसरे मामले में इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने मसल्स फैक्ट्री जिम के पास खाली प्लॉट में खड़े ट्रकों के बीच अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहे आरोपी संजय सिंह बिलवाल पुत्र कुंदन सिंह बिलवाल, निवासी बोढ़खत्ता, बिंदुखत्ता, लालकुआं को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 28 पव्वे इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की एवं 21 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की (कुल 49 पव्वे) शामिल थे। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: नशे के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता) और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments