HomeBreaking Newsखैरना : बाजार में बेतरतीब खड़े किये वाहन तो खैर नहीं, तबातोड़...

खैरना : बाजार में बेतरतीब खड़े किये वाहन तो खैर नहीं, तबातोड़ चालान

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

खैरना पुलिस ने गरमपानी बाजार में अव्यवस्थित ढंग से वाहन पार्क करने व नो पार्किंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार किया है। गत दिवस नियमों को तोड़ने वालों के चौकी इंचार्ज ने तबातोड़ चालान किये और यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया।

गत दिवस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार द्वारा खैरना गरमपानी बाजार में नो पार्किंग व अव्यवस्थित छोड़े गए वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए चस्पा चालान कर कुल आधे दर्जन चालान किए गए। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित व्यवस्था किए गए स्थान में ही वाहनों को पार्क करें।

बाजार या अन्य क्षेत्र में सड़क के सफेद पट्टी के बाहर वाहन पार्क कर सकते हैं और बेतालघाट को जाने वाले पुल पर केवल दाहिनी तरफ एक लाइन में प्राइवेट व टैक्सी वाहन पार्क किए जाएंगे अन्यथा चालानी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी के द्वारा भी यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments