HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : रा.महाविद्यालय गरूड़ाबांज में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू,...

Almora News : रा.महाविद्यालय गरूड़ाबांज में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू, प्राचार्य डॉ. रामअवतार सिंह ने किया शुभारम्भ

सीएनई सहयोगी पनुवानौला

ADVERTISEMENTSAd Ad

राजकीय महाविद्यालय गरूड़ाबांज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामअवतार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर छात्र—छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
डॉ. रामअवतार ने कहा कि एनएसएस अनुशासन और समाज सेवा का पाठ पढ़ाता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवी समाज से सीधे जुड़ते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली कनवाल ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए ‘उत्तराखंड के लोक पर्व एवं पर्यावरण संरक्षण—संवर्धन में उनके महत्व’ विषय पर प्रकाश डाला। डॉ. राजीव कुमार सक्सेना ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया। प्राध्यापक देवेंद्र कुमार रस्तोगी व हिमांशु पंत ने स्वयं सेवियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छात्र—छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाउनी व गढ़वाली लोक गीत आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षणेत्तर कर्मचारी लीलाधर पपनै, कैलाश चंद्र जोशी, स्वयंसेवी पूनम, सीमा, गीता, सुनीता, प्रदीप, अमित, हरीश आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments