HomeUttarakhandगंगोत्री-यमुनोत्री हाइवे दो दिन बाद खुला

गंगोत्री-यमुनोत्री हाइवे दो दिन बाद खुला

उत्तरकाशी | भारी बर्फबारी के बाद बंद हुआ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे 2 दिन बाद खोल दिया गया है। हाईवे खोलने के लिए BRO और जिला प्रशासन की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से गंगोत्री तक जमी बर्फ को हटाने के लिए स्नो कटर और ब्लोअर मशीनों का सहारा लेना पड़ा। साथ ही बड़ी संख्या में श्रमिकों ने सड़क पर जमी बर्फ को हटाया। इस दौरान बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे कई पर्यटकों की गाड़ी भी फंसी रही। सड़क खुलने के बाद सभी पर्यटकों के वाहन निकले गए।

सड़क खुलने का पर्यटक करते रहे इंतजार

दरअसल, शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। जिससे 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से तीन फीट बर्फ गिर गई। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। दो दिन तक दोनों हाईवे बंद होने से यहां पहुंचे तमाम पर्यटक बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। लेकिन बर्फबारी की वजह से सड़क पर जमी बर्फ में वाहनों के पहिए जाम कर दिए। BRO और जिला प्रशासन की टीम दो दिन तक हाइवे को खोलने में जुटी रही। जिसके बाद रविवार रात हाईवे खोल दिया गया।

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में 2 फीट से ज्यादा बर्फ

उधर,बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भी भारी बर्फबारी हुई है। यहां तकरीबन दो से ढाई फीट बर्फ जम गई है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे करीब एक 1 फीट तक बर्फ जमी है। यहां रंगाड़ बैंड और कंचन गंगा के पास हाईवे बर्फ से ढक गया। BRO द्वारा बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। धाम परिसर में भी तकरीबन ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। जिस वजह से बद्रीनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्य बाधित है। वहीं केदारनाथ धाम में भी 2 फीट बर्फ जम गई है वहां भी काम रूके हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments