HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कच्ची शराब के साथ एक दबोचा, कच्ची शराब बनाने वालों...

Bageshwar News: कच्ची शराब के साथ एक दबोचा, कच्ची शराब बनाने वालों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांडा पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है। कच्ची शराब बनाने वालों के बारे में पुलिस सुराग लगाने में जुटी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस इस बीच अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने को अभियान चलाए हुए है। जिसके तहत पुलिस ने सानिउडियार निवासी संतोष राम उर्फ गोली पुत्र स्व. इंती राम को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित से पूछताछ चल रही है। वह शराब कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध शराब के अड्डों पर भी छापेमारी करेगी। कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में अशोक कुमार, नवीन चंद्र शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments