HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पुलिस की हेड कांस्टेबिल इंदु ने वाद—विवाद में पाया तीसरा स्थान

अल्मोड़ा: पुलिस की हेड कांस्टेबिल इंदु ने वाद—विवाद में पाया तीसरा स्थान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानवाधिकार वाद—विवाद प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद पुलिस की हेड कांस्टेबिल इंदु बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस प्रतियोगिता में इंदु बिष्ट ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किए बिना सुरक्षा बलों द्वारा मानव अधिकार का पालन किया जा सकता है’ विषय के पक्ष में बात रखी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के 16 प्रतिभागियों हिस्सा लिया। इसके निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एके रतूड़ी, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति व पुलिस महानिरीक्षक विमला गुंज्याल रहे। प्रतियोगिता का समापन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments