सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा भारतीय खाद्य निगम के सेवानिवृत्त कमिश्नर जटाशंकर तिवारी का 77 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। स्व. जटाशंकर तिवारी अल्मोड़ा में कार्यरत जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी के ताउ (बड़े पिता) हैं। डीडीओ केएन तिवारी ने बताया कि उनके ताउ जटाशंकर तिवारी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। यहां उल्लेखनीय है कि एक ईमानदार व कर्मठ उच्च अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाले स्व. जटाशंकर तिवारी ने ताउम्र विनम्रता व शालीनता की मिशाल पेश की। बड़े पद पर रहने के बावजूद उन्होंने सदैव साधा जीवन व उच्च विचारों की चादर ओढ़े रही। 04 भाईयों व एक बहन में स्व. जटाशंकर तिवारी सबसे ज्येष्ठ थे। उनके निधन से समूचा परिवार व नाते—रिश्तेदारों समेत पैतृक गांव सियरावासी बदलापुर, जौनपुर में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें