शेरी-बड़ीबांज के जंगलों में की सघन गश्त
रामगढ़/नैनीताल। वन्यजीवों के संरक्षण और धधकते जंगलों को वनाग्नि से बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उत्तरी गौला रेंज के हरतोला अनुभाग अंतर्गत शेरी–बड़ीबांज वन बटिया में लंबी दूरी की पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने हरतोला कक्ष संख्या 29 में स्थित कैम्पा नर्सरी का भी बारीकी से अवलोकन किया। नर्सरी की स्थिति देखते हुए प्रभारी को पौधों के रखरखाव और आगामी योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


मुक्तेश्वर मार्ग पर रात्रि गश्त
दिन भर के सघन अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने रात्रि में भी सतर्कता जारी रखी। टीम द्वारा शीतला से मुक्तेश्वर मार्ग पर विशेष रात्रि गश्त की गई, ताकि अवैध शिकार और वनों को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।
इस अभियान में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के नेतृत्व में वन दरोगा पद्मा दत्त पाण्डेय, नर सिंह अधिकारी, मनोज कैड़ा, पंकज सिंह, रोहित रैकुनी और कुन्दन कुमार सहित विभागीय स्टाफ शामिल रहा।




