HomeBreaking Newsहृदयविदारक : कहां गये कोरोना काल के दानवीर ! 15 रोज से...

हृदयविदारक : कहां गये कोरोना काल के दानवीर ! 15 रोज से भूख से तड़पता मिला 06 लोगों का परिवार, जिंदा इंसान नर कंकाल में हुए तब्दील, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कोरोना काल में आमदनी कुछ गिरने पर बहुत से लोग मु​हावरे के तौर पर बोल दिया करते हैं कि ‘हमारे परिवार की तो भूखे मरने की नौबत आ गई है।’….पर इनमें से शायद बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने वास्तव में यह देखा है कि भूख से तड़पना क्या होता है ?

बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी हैं, ​जो वास्तव में भूख से मरने की कगार पर पहुंच जाते हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नही होता। ऐसा ही एक वाक्या उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आया है, जहां एक सामाजिक संस्था ने एक छह लोगों के एक ऐसे परिवार को रेस्क्यू किया है, जिन्होंने पिछले 15 दिनों तक अन्न का एक दाना भी नही चखा। यह पूरा परिवार सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा, ले​किन इनके घर पर झांकने कोई समाजसेवी तो दूर पड़ोसी तक नही गया।

गजब : यहां तड़के तीन बजे पलटा ट्रक, ग्रामीणों ने लूट लिए कंप्यूटर, एलईडी व मोबाइल, 70 लाख का माल पार

नर कंकाल में तब्दील हुए इस परिवार को जिसने भी देखा उसकी आंखों में आंसू छलक आये। दरअसल, अलीगढ़ के नगला मंदिर इलाके में एक जन सेवी संगठन ‘हैंड फॉर हेल्थ’ के सदस्यों ने एक ऐसे परिवार को बचाया है, जो भूख से मरने की कगार पर पहुंच चुका था।

संगठन के लोग जब इन प्रभावितों के घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि एक औरत और उसके पांच बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे। हालत ​इतनी खराब थी कि बेहद कमजोर पड़ चुके इस परिवार के सदस्य कुछ बोल तक नही पा रहे थे। जैसे ही इस परिवार ने देखा कि कोई उन्हें बचाने आया है तो बस इनकी आंखों से आंसू निकलने लगे और खामोश नज़रों से यह ‘मसीहा’ को एकटक निहारते रह गये।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नहाते वक्त पानी के गड्ढे में डूब गये दो किशोर, मौत

इसके बाद तुरंत पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। फिर जो कहानी सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार परिवार की यह मुखिया गुड्डी देवी है, जिसके पति बिजेंद्र की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला मेहनत—मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसे काम मिलना बंद हो गया।

इस बीच घर में रखा सब राशन—पानी भी समाप्त हो गया। कुछ समय तक महिला ने आस—पड़ोस से खाना मांग बच्चों का पेट भरा, लेकिन बाद में
प​ड़ोसियों ने उसे यह मदद देनी भी बंद कर दी। लिहाजा गत 15 रोज से महिला और उसके बच्चे भूखे रहे। बच्चों को जब भी भूख लगती वह पानी पी लेते, ऐसा ही मां भी करती रही।

हल्द्वानी : ऐसी दुल्हन पा लुट गया वेद प्रकाश ! नगदी—जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर, महज 22 साल की उम्र में अब तक कर चुकी 5 शादियां

महिला ने बताया कि उसका 20 साल का बेटा अजय भी पहले मजदूरी करता था, लेकिन उसको भी अब काम नही मिल पा रहा है। इसलिए वह भी घर पर ही बैठ गया। इस परिवार में इसके अलावा गुड्डी के अन्य बच्चे 16 वर्षीय विजय, 13 साल की अनुराधा, 10 वर्षीय दीपू और 4 साल का टीटू है।

सबसे हैरान कर देने वाला पहलू यह रहा कि यह परिवार भले ही भूख से मरने लगा, लेकिन किसी ने भी भीख नही मांगी। सब केवल पानी पीकर अपनी सांसों को बचा रहे थे। फिर भी जब ज्यादा दिन बीत गये तो भूख के मारे इनका शरीर जवाब देने लगा और पूरा परिवार घर से बाहर नही निकला। तब पड़ोंसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। तब कही जाकर उन्होंने पुलिस व समाजसेवियों को सूचित किया।

उत्तराखंड : यात्रीगण ध्यान दें ! टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के सर्वे को मिली स्वीकृति, ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था पहला सर्वे

इधर सामाजिक संगठन ‘हैंड्स फॉर हेल्प’ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार अपने संस्थान के सदस्यों के साथ रात गुड्‌डी देवी के घर पहुंचे। जिसके बाद पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बतया कि परिवार के बच्चे कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। शरीर के भीतर की सारी हड्डियां अब बाहर नजर आने लगी हैं।

इस हृदयविदारक घटना के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। आनन—फानन में पहुंचे प्रशासनिक अमले ने परिवार का तत्काल राशन कार्ड बनवाने व मदद देने की बात कही है। वहीं अब यह ख़बर सुनते ही इस परिवार की आर्थिक मदद करने वालों की भीड़ अस्पताल में जमा होने लगी है। देर से ही सही पर शायद अब हमारे जनप्रतिनिधि, त​थाकथित समाज सेवी समझने लगे हैं कि ‘भूख’ क्या होती है और भूख से मरना क्या होता है ?

कोरोना बुलेटिन : उत्तराखंड में मौतों की संख्या में गिरावट, 353 नए मामले, 398 डिस्चार्ज

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गांव के पास गदेरे में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

उत्तराखंड : जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा, सरकार ने दिए देवस्थानम बोर्ड को तैयारी पूरी करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments