HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : ऐसी दुल्हन पा लुट गया वेद प्रकाश ! नगदी—जेवरात...

Uttarakhand Breaking : ऐसी दुल्हन पा लुट गया वेद प्रकाश ! नगदी—जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर, महज 22 साल की उम्र में अब तक कर चुकी 5 शादियां

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

हल्द्वानी के युवक को उसकी नई नवेली दुल्हन लूट कर चल दी। थक—हार के जब उसने कोतवाली में तहरीर दी तो यह जानकार उसके पांव तले जमीन खिसक गई उसकी यह बीबी तो पहले ही 5 शादियां कर इसी तरह फरार हो चुकी है। अलबत्ता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार गोरापड़ाव निवासी वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन पेशे से ट्रक चालक है। तहरीर के अनुसार उसके मामा मूलचंद द्वारा उसकी शादी रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय एक युवती मुस्कान से तय की गई। फिर लड़का—लड़की ने एक दूसरे को देखा और दोनों ही पक्ष शादी के लिए तैयार हो गये।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नहाते वक्त पानी के गड्ढे में डूब गये दो किशोर, मौत

जिसके बाद गत 07 मार्च को उसकी शादी एक स्थानीय मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हो गयी। मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया। शादी के बाद वेद प्रकाश की जैसे जिंदगी ही बदल गई। घर में एक खूबसूरत बीबी मिल गई और अब वह प्रेम से घर की रोटी खा रहा था, लेकिन उसे क्या मालूम कि तकदीर में उसके कुछ और ही लिखा था।

वेद प्रकाश ने बताया कि गत 6 जून को उसकी बीवी मुस्कान अपनी भदईपुरा, रुद्रपुर निवासी मुहबोली मां के साथ इलाज कराने के बहाने चली गई। इसी बीच वेद प्रकाश को पता चला कि मुस्कान घर से तकरीबन 01 लाख रुपये कीमत के जेवरात, 48 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन भी साथ ले गई है।

कोरोना बुलेटिन : उत्तराखंड में मौतों की संख्या में गिरावट, 353 नए मामले, 398 डिस्चार्ज

जिस पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन जब में मुस्कान ने कहा कि अब वह कभी वापस नही आयेगी और बेहतर यह होगा कि वह उसे भूल जाये। उसकी बीबी ने यह धमकी भी दी कि अगर उसने ज्यादा फोन किये तो वह उसे जेल भिजवा देगी। अब वेद उस दिन को कोस रहा है कि जिस दिन उसने अपने मामा के कहने पर ऐसी लुटेरी दुल्हन से शादी की।

उत्तराखंड : यात्रीगण ध्यान दें ! टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के सर्वे को मिली स्वीकृति, ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था पहला सर्वे

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गांव के पास गदेरे में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

उत्तराखंड : जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा, सरकार ने दिए देवस्थानम बोर्ड को तैयारी पूरी करने के निर्देश

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments