HomeUttarakhandAlmoraरोजों—नवरात्रों के दौरान कर्फयू से होगी भारी फजीहत, सरकार का अविवेकपूर्ण फैसला...

रोजों—नवरात्रों के दौरान कर्फयू से होगी भारी फजीहत, सरकार का अविवेकपूर्ण फैसला : देवा भाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कल लागू कर्फयू पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह फैसला बिना सोचे—समझे ले लिया है। अचानक इस तरह के निर्णय से व्यापारी वर्ग और आम उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आवश्यक सेवाओं में दूध भी शामिल है। इन दिनों हिंदू व मुस्लिम वर्ग के व्रत व रोजे चल रहे हैं। ऐसे में कर्फयू लागू कर देना कतई भी समझदारी का कदम नही है। यदि ऐसा निर्णय लेना जरूरी भी था तो यह बात व्यापारी वर्ग को कम से कमी तीन—चार रोज पूर्व बतानी थी। इसे व्यापारी वर्ग को जहां भारी आर्थिक क्षति होगी, वहीं आम उपभोक्ता भी आवश्यक जीजों के लिए परेशान रहेगा। देवा भाई ने यह भी कहा कि वह समस्त व्यापारी वर्ग से अपील करते हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सावधान रहें और हर सरकारी आदेश का अनुपालन करें। उन्होंने शासन—प्रशासन से अपील करी कि सरकार भी व्यापारी व आम जनता के हित में कोई भी फैसला लेने से पूर्व संवेदनशीलता का परिचय दे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments