HomeUttarakhandBageshwarअवैध खनन की शिकायत मिलते ही तत्काल करें कार्रवाई : डीएम

अवैध खनन की शिकायत मिलते ही तत्काल करें कार्रवाई : डीएम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि जिले में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता सहन नहीं होगी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यह निर्देश उन्होंने जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक में दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित समितियों को भी सक्रिय रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा अवैध खनन को लेकर जारी किए गए आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।

कहा कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी देरी के कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाए। स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आदेशों के विपरीत किसी भी प्रकार का खनन कार्य संचालित होता पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाएं। अवैध खनन के मामलों में जुर्माने के रूप में लगाई गई धनराशि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया है, उनसे जल्द से जल्द वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारीकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत,किशन सिंह मलड़ा, प्रभारी एआरटीओ हरीश रावल, खान अधिकारी नाजिया हसन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments