HomeUttarakhandBageshwarबसंती देव ने किया बदियाकोट में बनी मेरा गांव मेरी सड़क ...

बसंती देव ने किया बदियाकोट में बनी मेरा गांव मेरी सड़क का लोकार्पण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। ग्राम्य विकस विभाग द्वारा बदियाकोट में बनी मेरा गांव मेरी सड़क का जिपं प्रशासन बसंती देव ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से किसानों के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलेगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सड़क के अभाव में उनके उत्पादन को सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों की अब यह समस्या दूर होगी। रविवार को बदियाकोट में आयोजित कार्यक्र में देव ने कहा कि मेरा गांव, मेरी सड़क योजना दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण योजना है। 69.46 लाख रुपये बनी बदियाकोट सड़क से बड़े-बड़े तोक जुड़ेंगे। मरीजों व गर्भवतियों को सड़क तक ले जाने में अब सुविधा होगी।

ब्लॉक प्रशासक गोविंद दानू ने कहा कि क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, मछली उत्पादन व फल उत्पादन की अपार संभावना है। सड़क बनने से इसमें इजाफा होगा। इस मौके पर सोनू दानू, पुष्पा दानू, रुकमणी दानू, नरेंद्र दानू, शिव सिंह, धमेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, जेई अमित कोरंगा आदि मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments