HomeDelhiकोरोना पर राजनीति : पीयूष गोयल बोले- ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’...

कोरोना पर राजनीति : पीयूष गोयल बोले- ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’ कर रहे हैं उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर शुक्रवार को ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया और कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 110 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

गोयल ने शनिवार को एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि महाराष्ट्र में अक्षम और भ्रष्ट सरकार है और केंद्र सरकार लोगों को संकट के समय में मदद उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के लोग ‘माझा कुटुंब माझा जवाबदेही’ का पूरी तरह से पालन रहे हैं। अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भी ‘माझा राज्य माझा जवाबदेही’ से अपने कर्तव्य का पालन करें। ”

गोयल ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार सभी संबद्ध पक्षों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। औद्योगिक रूप से काम में आने वाली ऑक्सीजन चिकित्सा के लिए उपलब्ध कराई गई है। पूरे देश में ऑक्सीजन संयंत्र से 110 प्रतिशत की क्षमता के साथ उत्पादन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments