सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाअचानक कर्फ्यू के आदेश पारित होने के आदेश पर व्यापार मंडल ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शासन का तुगलगी फरमान करान दिया है। यहां जारी बयान में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने से पहले एक बार व्यापारी संगठनों को भी विश्वास में लेना चाहिए, क्योंकि कच्चे माल का व्यापारी पहले दिन से ही अपनी तैयारी करता है। अगर कर्फ्यू का समय 2 दिन पहले निर्धारित किया जाता तो व्यापारियों को भी कर्फ्यू में सहयोग में देने में कोई कष्ट नहीं होता। राज्य सरकार लगातार व्यापारियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों से निवेदन किया कि कर्फ्यू में अपना सहयोग दें। साथ ही शासन—प्रशासन से भी निवेदन किया कि व्यापारियों की मुश्किलों को देखते हुए सौहार्दपूर्ण बंद करवाएं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।