HomeBreaking Newsचौंकना मत ! नैनीताल में दिख जायेंगे ट्रैफिक व्यवस्था सम्भालते कुछ नए...

चौंकना मत ! नैनीताल में दिख जायेंगे ट्रैफिक व्यवस्था सम्भालते कुछ नए लोग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

पर्यटन नगरी नैनीताल में अब यातायात व्यवस्था को सम्भालने में पुलिस की मदद स्थानीय ट्रैफिक वॉलिंटियर्स (Traffic volunteers) करेंगे। उत्तराखण्ड ट्रेफिक वॉलिंटियर्स स्कीम (Uttarakhand Traffic Volunteers Scheme) की तहत यह नई पहल शुरू की जा रही है। जिसके तहत गत दिवस रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में इच्छुक नामित 35 स्थानीय ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह सभी आज 01 मई से नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर स्वैच्छिक सेवा देंगे।

दरअसल, अब नैनीताल में भी ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था के संचालन में स्थानीय ट्रैफिक वॉलिंटियर्स अपना सहयोग देने जा रहे हैं। आम जनमानस को यातायात व्यवस्थाओं का पालन करवाने एवं व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु उत्तराखण्ड ट्रैफिक वॉलिन्टीयर्स स्कीम के तहत स्थानीय ट्रैफिक वॉलिंटियर्स, यातायात पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यातायात व्यवस्था का संचालन कराएंगे।

इसी क्रम में आज रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में इच्छुक नामित 35 स्थानीय ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल संदीप नेगी की अध्यक्षता में यातायात निरीक्षक आदेश कुमार एवं उप निरीक्षक उमानाथ मिश्र द्वारा एक दिवसीय व्यवस्था संचालन संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सभी ट्रैफिक वॉलिंटियर्स नैनीताल के विभिन्न स्थानों में 01 मई, 2022 से स्वेच्छा पूर्वक अपनी सेवाएं देंगे। ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को इस कार्य हेतु उन्हें नैनीताल पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments