HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: संकल्प पर खरा उतरने को ग्रीन हिल्स संस्था ने कसी...

Almora News: संकल्प पर खरा उतरने को ग्रीन हिल्स संस्था ने कसी कमर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

आज एकजुटता से चलाया स्वच्छता अभियान
-जल स्रोतों को सं​रक्षित करना जरूरी—विधायक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ग्रीन हिल्स संस्था ने अपने संकल्प पर खरा उतरने के लिए कमर कस ली है। संस्था ने आज यहां बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत इनकम टैक्स दफ्तर के करीब स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने जल स्रोतों को संरक्षित करने की नितांत जरूरत बताई और संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया। इस अभियान पालीथिन व कूड़े को हटाया गया और एक ट्रक कूड़ा निस्तारित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि ग्रीन हिल्स संस्था ने बलढौटी गधेरा पुनर्जनन का संकल्प लिया है। जिसकी रूपरेखा तय कर ली गई है। इसी के तहत आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने ग्रीन हिल्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जल स्रोतों को संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल है, तो कल है, जल नहीं तो कल भी नहीं है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्य्क्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा बच्चे देश का भविष्य है। यदि बच्चे पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझ गए, तभी देश व समाज का भला संभव होगा। भवाली की शिप्रा नदी कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें पॉलीथीन से ईको ब्रिक्स बनाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत किया गया।

स्वच्छता अभियान में नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज, मानस पब्लिक स्कूल, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यर्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ प्रतिभाग किया और उत्सापूर्वक पूरे जोश से अभियान को सफल बनाया। शहर के युवाओं एवं स्थानीय महिलाओं समेत करीब पौने दो सौ लोगों ने अभियान की सफलता में हाथ बटाया। जिसमें पूरे उत्साह से चारों तरफ फैली पॉलीथीन एवं अन्य कूड़े को एकत्रित किया गया और मात्र ढाई घण्टे चले इस अभियान में एक ट्रक कचरा एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में समाज सेवी गिरीश मल्होत्रा, लता पांडे, आनन्द बिष्ट, गोपाल मोहन भट्ट, अखिलेश टम्टा सहित ग्रीन हिल्स परिवार, पालिका की टीम तथा कई विशिष्टजन शामिल हुए। अंत में संस्था की बसुधा पंत ने सभी का आभार जताया और मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments