HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डीएम रीना ने अफसरों को किया खबरदार, बोली—कोई किसान निराश ना...

बागेश्वर: डीएम रीना ने अफसरों को किया खबरदार, बोली—कोई किसान निराश ना लौटे

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के किसानों की खरीफ की फसल की खरीदारी के लिए जिले में तीन क्रय केंद्र खुले हैं। 15 अक्तूबर से खरीददारी शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत उत्पादन खरीदने के निर्देश दिए। किसी भी किसान को निराश वापस न लौटना पड़े।

जिलाधिकारी जोशी ने बताया कि जिले में खरीफ फसल मडुवा, सोयाबीन, चौलाई तथा झिंगोरा उत्पादन खरीद के तीन केंद्र खुले हैं। गरुड़ ब्लॉक के डंगोली में, बागेश्वर के खाती गांव वहीं कपकोट ब्लॉक हेतु लोहारखेत में क्रय केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही कास्तकारों की शत-प्रतिशत फसल खरीद हेतु जनपद के सभी 18 सोसाएटी सचिव व सदस्य भी गांव में जाकर कास्तकारों के उत्पाद खरीदकर संबंधित क्रय केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल क्रय केंद्र संचालित करने के निर्देश भी एआर कॉपरेटिव को दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि मडुवा 27 रुपये प्रति किलो, सोयाबीन 40 रुपये, चौलाई 50 रुपये व झिंगोरा 25 रुपये प्रति किलो शासन द्वारा दर निर्धारित की है। उन्होंने कास्तकारों से अपील की है कि वे क्रय केंद्रों में अपने उत्पाद ब्रिकी समय अपनी बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी साथ अवश्य लाएं, तांकि उन्हें शीघ्र भुगतान हो सके। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों में 15 अक्टूबर से जनवरी माह तक उत्पाद खरीदे जाएंगे। उन्होंने उत्पाद खरीदने हेतु बारदाना, तोल कांटा, गोदाम आदि की भी व्यवस्थाओं पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, सोसाएटी सचिवों को निर्देश दिए कि वे उत्पादन खरीद का प्रचार-प्रसार गांव में जाकर करें तथा वहां के ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता करें तथा शासन द्वारा निर्धारित दरों का भी प्रचार-प्रसार करें। जिलाधिकारी ने गत दिनों हुई वर्षा से कास्तकारों के हुए फसलों के नुकसान का शत-प्रतिशत स्थलीय आंकलन करने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिए, तांकि कास्तकारों को उनके फसल नुकसान का उचित बीमा व मुआवजा मिल सके। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, एआर कॉपरेटिव मनोज पुनेठा सहित क्रय केंद्र एवं सोसायटी सचिव मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments