HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : सनातन धर्म के भक्तों ने जागेश्वर धाम में भगवान भोले...

रानीखेत : सनातन धर्म के भक्तों ने जागेश्वर धाम में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया

ADVERTISEMENTS

रानीखेत सीएनई | विगत वर्षों की भांति श्रावन मास में इस वर्ष भी सनातन धर्म के भक्तों द्वारा जागेश्वर धाम में जलाभिषेक किया गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सोमवार को रानीखेत से सैकड़ों सनातन धर्म के भक्तों की टोली बाइक तथा वाहनों के साथ रानीखेत के बीएसएनएल टावर के समीप सुबह एक साथ एकत्रित हुई। जहां उसके बाद नगर से भारी संख्या में भगवान भोले नाथ का जयकारा लगाते हुए भक्त यात्रा को निकल पड़े। सनातन धर्म से जुड़े एवं सामाजिक कार्य कर्ता किशन जलाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्रावन मास में आस्था का प्रतीक भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक के लिए स्थानीय ग्रामीण वासियों तथा नगर वासियों के श्रद्धालुओं को लेकर जागेश्वर धाम के लिए निकल पड़ते है।

धार्मिक यात्रा के दौरान अल्मोड़ा में भारी संख्या में प्रतीक्षा कर रहे सनातन धर्म के भक्त इस धार्मिक रैली में एक साथ जुड़ कर जयकारे लगाते हुए यात्रा को निकल पड़े। वहीं भगवान जागेश्वर बाबा भोले नाथ के स्थल में पहुंचकर भक्तों ने शिव लिंग पर जलाभिषेक करने के पश्चात मुख्य पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की। सभी भक्तों ने भगवान भोले नाथ से अपने परिवार की सुख शांति तथा सम्रद्धि बनाये रखने के लिए प्रार्थना की। मंदिर धाम के निकट सभी भक्तों ने भोग प्रसाद ग्रहण के बाद भोले के जयकारे के साथ शांति पूर्वक अपने गंतव्य को प्रस्थान किया।

भोले की इस पावन यात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत धन सिंह रावत, अल्मोड़ा से जिला विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, जिला महामंत्री विजय सिराड़ी, प्रचारक कमलेश जोशी, सत्संग प्रमुख गोपाल सिंह, हरीश भगत, राजेन्द्र अधिकारी, दीवान सिंह, पूरन रावत, पूरन बिष्ट, देवराज नेगी, कुंदन नेगी, मानविन्दर सिंह, रोशन अधिकारी, शंकर ठाकुर, नवीन बोरा, प्रभात रावत, हेमन्त अधिकारी, राज मेहरा, बालम बिष्ट, सूरज रावत, देव् रावत, गिरीश नेगी तथा मदनपन्त आदि सैकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक के लिए धार्मिक यात्रा की।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments