उत्तराखंड : इस दिन से शुरू होगी महिला होमगार्ड भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

0

Uttarakhand Women Home Guard Recruitment | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के दस जनपदों में 320 महिला होमगार्ड पदों पर भर्ती की जानी है। जिला कमांडेंट चमोली एसके साहू ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 37,422 आवेदन आए हैं। चमोली जनपद में 2740 महिलाओं ने आवेदन किया है।


ADVERTISEMENTS

आगामी 1 सितंबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। जिसमें दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है। प्रत्येक दिन 300 महिलाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। जिले में 1 सितंबर से 9 सितंबर के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। किसी दिवस पर बारिश होने की स्थिति में नई तिथि निर्धारित की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को कार्यालय द्वारा प्रदान अनुक्रमांक के साथ ही अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थी जिनका आवेदन डाक द्वारा प्राप्त हुआ है तथा निरस्त फॉर्म की सूची नाम सहित जानकारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट चमोली के फेसबुक पेज आईडी और इंस्टाग्राम पर अपलोड तथा कार्यालय सूचना पर चस्पा कर दी गई है।

अभ्यर्थी के साथ भर्ती के दौरान कोई भी शारीरिक दुर्घटना, चोरी तथा कोई अन्य घटना होने पर विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। कोई भी अभ्यर्थी बैग, मोबाइल, कोई भी खाद्य पदार्थ, भर्ती मैदान के अंदर नहीं लाएंगे। भर्ती स्थल पर अभ्यर्थी व भर्ती में नामित कार्मिक के अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति मैदान के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS