HomeUttarakhandUttarakhand : महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, नहीं थी कोई...

Uttarakhand : महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, नहीं थी कोई भी मेडिकल रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | उत्तरकाशी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में मोरी क्षेत्र की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक बालक और दो बालिकाएं हैं। जच्चा और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। हालांकि डॉक्टरों ने महिला सहित तीनों बच्चों को डॉक्टरी सलाह के लिए रेफर कर दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएचसी नौगांव में तैनात नर्सिंग ऑफिसर निशा नौटियाल ने बताया कि रविवार देर शाम को मोरी क्षेत्र नैटवाड़ निवासी सुनिधि पत्नी सुमन प्रसव पीड़ा के चलते सीएचसी नौगांव में पहुंची। महिला के पास न तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी और न ही खून की जांच की रिपोर्ट थी।

नौगांव अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। वहीं महिला रेफर करने की स्थिति में भी नहीं थी। इसके चलते उन्होंने महिला का नौगांव में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया और रविवार रात नौ बजे सुरक्षित डिलीवरी करवाई। तीन बच्चे स्वस्थ हैं, परंतु दो बच्चों का वजन दो-दो किलो से कम है, इसलिए सोमवार को देहरादून रेफर किया गया है। निशा ने कहा कि यह मेरे जीवन का पहला अनुभव है जिसे रिस्क उठाकर पूरा किया गया है।

वहीं चिकित्साधीक्षक डॉ. रफि अहमद ने बताया कि उनके क्षेत्र में तीन बच्चों का एक साथ जन्म देने वाली यह पहली घटना है। एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने पर रक्तस्राव ज्यादा होने की संभावना रहती है जिससे महिला की जान को खतरा हो सकता है। तीनों बच्चों का वजन भी कम था। आगे के खतरों को देखते हुए महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments