दानू के हमलावरों को तत्काल करो गिरफ्तार, गरजे एनएसयूआई कार्यकर्ता

0
पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता
पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता

पुलिस व एबीवीपी का फूंका पुतला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रेम दानू के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस तथा अभाविप का पुतला दहन किया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन से जुड़े छात्र मंगलवार को बीडी पांडेय कैंपस में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

यहां हुई सभा में वक्ताओंने कहा कि बागेश्वर में कुछ दिन पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई की प्रेम दानू पर हमला करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस पर ना हो मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेम दानू पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस दबाव में काम नहीं कर रही है।

चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पंकज कुमार, राहुल बाराकोटी, नीरज जोशी, बसंत गोस्वामी, हरीश नेगी, मोनिका गढ़िया, लता बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS