बागेश्वर : खोला में ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध, अन्यत्र बनाने की मांग

0
प्रतीक चित्र, ट्रेंचिंग ग्राउंड
प्रतीक चित्र, ट्रेंचिंग ग्राउंड

सज्जन लाल टम्टा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। ग्राम पंचायत पगना के तोक खोला में ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शहर की गंदगी गांव ले जाने की कोशिश की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से दो टूक शब्दों में योजना को अन्यत्र बनाने की मांग की है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मंगलवार को भाजपा नेता सज्जन लाल टम्टा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम खोला, बकरमूना, बेहरगांव में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की बात चल रही है। यह न्याय संगत नहीं है। जहां पालिका ने भूमि चयन की है, उसके 100 मीटर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। 100 मीटर की दूरी पर 10 परिवार अनुसूचित जाति के निवास करते हैं। टनकपुर-रेललाइन की सर्वे भी उसी स्थान से होकर की गई है।

ओड़लोहार, सरना, लोब, बांजगांव, नायल, बेहरगांव मोटर मार्ग की सर्वे भी हुई है। सरयू नदी में सप्तेश्वर मंदिर के समीप मोटर पुल भी भविष्य में बनना तय है। चयनित भूमि पगना, खोला गांव की गौचर पनघट है। नगर पालिका को नगर में भूमि तलाशनी चाहिए। वह गांव का रुख कर रहे हैं।

गांव की हरियाली तथा स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। कहा कि यदि ट्रंचिंग ग्राउंड बना तो गांववासी पलायन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर ओम प्रकाश टम्टा, सुनील कुमार, जगत सिंह, दवेंद्र पांडे, कुंदन लाल, राकेश नेगी, बीना नेगी, राकेश नेगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS