कोविड काल में निकाले गए कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

0
कोविड काल में निकाले गए कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
कोविड काल में निकाले गए कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

कहा न्याय न मिला तो उग्र आंदोलन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोविड काल के बाद निकाले गए कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नौकरी तथा प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मानदेय पर काम कर रहे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशक को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि कोविड के दौरान उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में काम किया। जान को जोखिम में डाला। लोग घरों में थे वह पूर निष्ठा से कोराना के मरीजों की देखभाल कर रहे थे। राज्य कोरोना मुक्त हुआ। 15 मार्च 2023 को उनकी सेवा समाप्त कर दी।

सभी कोविड उपनल कर्मियों का मार्च 2021 से मार्च 2022 तक मानदेय तथा प्रोत्साहन राशि का भुगतान वर्तमान नहीं हो सका है। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पूर्व उपनल कर्मचारियों के नियुक्ति के बारे में शासनादेश भी आया है। बागेश्वर जिले में रिक्त पद हैं। सीएमओ से भी लगातार गुहार लगा रहे हें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस अवसर पर संयज कनौजिया, पूजा कनौजिया, ऋतु कनौजिया, सीता देवी, ऊषा देवी, अमरू, दीपिका आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS