HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सरकार को कोसा और कहा, डीडीए बर्दाश्त नहीं

अल्मोड़ा: सरकार को कोसा और कहा, डीडीए बर्दाश्त नहीं

— प्राधिकरण के विरोध में संघर्ष समिति का धरना

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को गांधी पार्क चौघानपाटा में अल्मोड़ा में धरना दिया। साथ ही लंबे समय से चल रही इस मांग की अनसुनी के लिए सरकार को कोसा और उसके खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया, तब से स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है, परन्तु प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझते हुए स्पष्ट आदेश जारी कर जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए और भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिकाओं को देने चाहिए।

धरने में चन्द्रकान्त जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, नारायण दत्त पांडे, हेम चन्द्र जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, हर्ष कनवाल, पूरन रौतेला, सभासद हेम तिवारी व आनन्द बगडवाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments