HomeBreaking Newsगरमपानी : बाधित सड़क खोलने के दौरान दरक गया पहाड़, बाल-बाल बची...

गरमपानी : बाधित सड़क खोलने के दौरान दरक गया पहाड़, बाल-बाल बची जान

ADVERTISEMENTS

✒️ एसडीआरएफ व पुलिस टीम पर पहाड़ से बरसी आफत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

✒️ हर तरफ जाम का झाम, घंटों झेली फजीहत

✒️ कई आवासीय भवन और गौशाला ध्वस्त, मवेशी दबे

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

चार दिन की बारिश के बाद हालांकि आज कुछ समय के लिए धूप खिल आई, लेकिन बारिश के बाद गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में तबाही का मंजर साफ देखा जा रहा है। गरमपानी बाजार में आज मंगलवार सुबह भारी बारिश के चलते थुवा की पहाड़ी से आवासी मकानों के आगे से भारी मलबे के साथ विशाल बोल्डर आ गए। वहीं, एक आवासीय भवन और गौशाला भी ध्वस्त हो गई।

बारिश के चलते पहाड़ से जबरदस्त गधेरे के साथ सड़क के बीचों बीच एक विशाल बोल्डर और पेड़ सड़क में आ गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कई किमी लंबा जाम लग गया। इस विपरीत परिस्थिति में स्थानीय लोगों ने स्वयं पहल करते हुए पेड़ को आधा काट दिया। वहीं, सूचना मिलने पर खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार तथा एसडीआरएफ की टीम भी पेड़ हटाने में जुट गयी, लेकिन इसी बीच एक बार फिर से पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। जिस कारण वाहन चालकों में भगदड़ मच गई और कई लोग अपना वाहन छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस व एसडीआरएफ टीम भी बाल-बाल बची और कुछ देर अभियान को भी रोकना पड़ा। जब पहाड़ी से मलबा आना रूका तब जाकर बोल्डर तथा पेड़ को हटाया जा सका।

धरधरा कर गिरा मकान और गौशाला

बारिश के चलते जाख निवासी सुरेन्द्र सिंह अधिकारी की गौशाला भी ध्वस्त हो गई। जिसमें दबने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। वहीं, सुयालबाड़ी निवासी मोहन राम पुत्र पदी राम ग्राम कमोली तथा ईश्वर सिंह पुत्र आन सिंह ग्राम सिमलखा का आवसीय भवन पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया। वहीं, गुड्डी देवी पत्नी गोपाल राम ग्राम दरमानी तथा विशनी देवी पत्नी मधी राम निवासी व्यासी का आवासीय भवन भी ध्वस्त हो गया। इधर प्रसाशन द्वारा प्रभावितों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। हालातों पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments