Breaking NewsDehradunEducationUttarakhand
उत्तराखंड : कल से बदल जायेगा स्कूल खुलने का समय, पढ़िये नई समय सारणी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
उत्तराखंड में कल 01 अक्टूबर से सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के समय संचालन में परिवर्तन लागू हो जायेगा। इस आशय का आदेश जारी हो गया है।
01 अक्टूबर से प्राथमिक विद्यालय सुबह 09 बजे से खुलेंगे। शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 01 अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 09 बजे से 3.30 बजे तक खुलेंगे। प्रार्थना सुबह 9.15 से 9.30 बजे तक होगी। पहला पीरियड सवा नौ से साढ़े दस तक का होगा, जबकि अंतिम वादन यानी आठवां पीरियड 2.30 से 3.30 बजे तक होगा। यानी 3.30 बजे सभी विद्यालयों की छुट्टी होगी। नीचे देखिये स्कूलों के लिए लागू समय सारणी –
