HomeUttarakhandAlmoraरानीधारा में शुरू हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण, डीएम वंदना सिंह का...

रानीधारा में शुरू हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण, डीएम वंदना सिंह का जताया आभार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेश पर यहां लक्ष्मेश्वर वार्ड अंतर्गत रानीधारा में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया। यह दीवार पूर्व में हुई बारिश के दौरान गिर गई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

आज ग्रेस स्कूल के पास रानीधारा में क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण कार्य को देखने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ और भाजपा नगर के पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह गए, जहां पर उन्होंने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अमित साह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तत्काल रूप से कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार से भी उनकी मुलाकात हुई, जिन्होंने आश्वस्त किया कि दीवार निर्माण का कार्य अतिशीघ्र पूरा हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में सभासद अमित साह ‘मोनू’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को भी भी अवगत कराया था।​ जिलाधिकारी ने भी स्वीकार किया था कि यह अति महत्वपूर्ण रास्ते की दीवार है। जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को इसका कार्य शीघ्र शीघ्र करने के निर्देश भी जारी कर दिये थे। दीवार निर्माण शुरू होने पर नागरिकों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह एवं अधीक्षण अभियंता प्रांतीय खंड जी.सी.आर्य का आभार जताया है। आभार जताने वालों में सभासद अमित साह ‘मोनू’, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा सिंह, बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी, हर्षवर्धन तिवारी आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments